आईआईएमबी-दोराबजी टाटा अंडरग्रेजुएट अध्ययन स्कूल

परिचय

आज के बाजार की चुनौतियों का सामना करने हेतु संवेदनशील,दूरदर्शी तथा अत्यधिक कुशल नेतृत्वकर्ताओं की जरूरत है। उभरते सामाजिक-आर्थिक संदर्भों से जुड़ने के लिए सहयोगपूर्ण,सृजनशील और डेटा-चालित दृष्टिकोण अपनाना आवश्यक है जो समस्या - समाधान और निर्णय लेने में विवेकपूर्ण चिंतन का उपयोग करे। बहुविषयक शिक्षा जो व्यक्ति और समाज को प्रगति के मार्ग पर रखती है, की यही पहचान है।


आईआईएमबी-दोराबजी टाटा अंडरग्रेजुएट अध्ययन स्कूल का डेटा साइंस और अर्थशास्त्र में बीएससी (अर्थशास्त्र) कार्यक्रम भविष्य हेतु तैयार पेशेवर विकसित करता है जो वास्तविक दुनिया की जटिल चुनौतियों से जूझ सकें। वैश्विक मानदंडों के तुल्य शिक्षा,शोध और नवोन्मेष की जड़ों वाले इस स्कूल में विश्व-स्तरीय अवसंरचना और शोध सामर्थ्य के साथ शैक्षणिक श्रम तथा बहुविषयक ज्ञान हासिल करने का माहौल उपलब्ध है।

प्रवेश

अत्यधिक कड़ी स्पर्द्धा वाली चयन प्रक्रिया के जरिए, डेटा साइंस और अर्थशास्त्र में चार वर्षीय पूर्णकालिक बीएससी (ऑनर्स) में कुल 80 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा जिसमें प्रत्येक कार्यक्रम में 40 सीटें होंगी। आईआईएमबी-दोराबजी टाटा अंडरग्रेजुएट अध्ययन स्कूल में छोटे बैच आकार से सीखने पर केंद्रित ध्यान होगा,संकाय के साथ घनिष्ठ चर्चा होगी तथा एक-एक विद्यार्थी की शिक्षा पर खास ध्यान दिया जा सकेगा।

इस कार्यक्रम में अर्थशास्त्र तथा डेटा विज्ञान का समन्वय कृत्रिम मेधा, अल्गोरिद्मिक डिजाइन,भारतीय ज्ञान प्रणालियों तथा अनुप्रयुक्त व्यावसायिक सीख जैसे उभरते क्षेत्रों में पूरक ज्ञान के साथ है। कार्यक्रम में संकाय के मार्गदर्शन, शोध, उद्योग संबंधित प्रोजेक्ट,इंटर्नशिप तथा कंपनियों के साथ भेंट के भी अवसर हैं। यह आईआईबीएम के पूर्व छात्रों के व्यापक समुदाय तथा पेशेवर लोगों से जुड़ने का मौका भी देता है।

पूर्वस्नातक पाठ्यक्रम

बीएससी ऑनर्स-अर्थशास्त्र

यह पूर्णकालिक स्नातक अर्थशास्त्र पाठ्यक्रम (डेटा विज्ञान माइनर सहित), भारत में उच्च गुणवत्ता संपन्न स्नातक शिक्षा प्रदान कर भा.प्र.सं., बेंगलूर के व्यापक लक्ष्य को सम्मिलित रूप देता है तथा इसके स्नातक और कार्यकारी शिक्षा कार्यक्रमों से प्राप्त समतुल्य शैक्षणिक उत्कृष्टता को बनाए रखता है।

और पढ़ें

स्नातक विज्ञान – डेटा विज्ञान

यह पूर्णकालिक स्नातक डेटा विज्ञान कार्यक्रम (अर्थशास्त्र माइनर सहित), भारत में उच्च गुणवत्ता संपन्न स्नातक शिक्षा प्रदान कर भा.प्र.सं., बेंगलूर के व्यापक लक्ष्य को सम्मिलित रूप देता है तथा इसके स्नातक और कार्यकारी शिक्षा कार्यक्रमों से प्राप्त समतुल्य शैक्षणिक उत्कृष्टता को बनाए रखता है।

और पढ़ें

In The News

IIMB inaugurates first-ever batch of the Indian Institute of Management Bangalore – Dorabji Tata School of Undergraduate Studies

80 students joined the inaugural cohort from 20 states across India

IIM Bangalore and Tata Trusts sign historic MoU to establish the “Indian Institute of Management Bangalore – Dorabji Tata School of Undergraduate Studies”

Record 12,000 applications make IIMB’s inaugural UG cohort a full house, with the first batch commencing on 31st August 2026

The Tata Trusts Commit a Landmark Grant to IIM Bangalore’s Undergraduate Campus

Catalytic endowment advances a shared vision between the Tata Trusts and IIMB for multidisciplinary undergraduate education, anchored in world-class infrastructure, research capability and globally benchmarked learning